
नई दिल्ली : भारत द्वारा तिरुवनंतपुरम में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन-2018 का आयोजन 23-24 जनवरी को किया जायेगा, केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनारई विजयन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय जल आयोग केरल जल संसाधन विभाग (केडब्ल्यूआरडी), केरल राज्य बिजली बोर्ड, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, त्रिवेन्द्रम के सहयोग से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है,बांध सुरक्षा सम्मेलनों का आयोजन झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु एवं उत्तराखंड के सात राज्यों में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही बांध सुरक्षा पुनर्वास एवं उन्नयन परियोजना (डीआरआईपी) के तहत वार्षिक समारोहों के रूप में किया जाता है। 2100 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2012 में आरंभ विश्व बैंक समर्थिथ इस परियोजना का लक्ष्य देश में पुराने बांधों का पुनर्वास करना है जो खस्ताहाल हैं तथा अपनी संरचनागत सुरक्षा एवं परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिन पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है, इस परियोजना का लक्ष्य इस क्षेत्र में संस्थागत क्षमता एवं परियोजना प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना है, इस अभ्यास के एक हिस्से के रूप में डीआरआईपी बांध सुरक्षा मुद्दों पर अधिक जागरुकता लाने तथा दुनिया भर से सर्वक्षेष्ठ प्रौद्योगिकियों, ज्ञान एवं उपलब्ध अनुभव के द्वारा उन पर ध्यान देने के लिए अनूठे समाधान ढूंढने के कार्यों में शामिल है, इस दिशा में, बांध सुरक्षा सम्मेलनों का आयोजन डीआरआईपी के विभिन्न राज्यों में वार्षिक समारोह के रूप में किया जाता है, बांध से संबंधित विशेषज्ञ, शिक्षाविद, वैज्ञानिक तथा संबंधित उद्योग बांध सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने के लिए एकत्र होते हैं तथा नए बांधों के डिजाइन, तथा निर्माण पर ध्यान देने तथा वर्तमान बांधों के लिए आपदा कम करने के उपायों के साथ-साथ उनकी निगरानी, अनुवीक्षण, परिचालन, रख-रखाव, पुनर्वास के लिए भी उपलब्ध विचारों, तकनीकों, माध्यमों, सामग्रियों आदि साझा करते हैं