लोगों को कैंसर के मौजूदा उपचारों के बारे में जानकारी देने की भी आवश्यकता है : उपराष्ट्रपति

0
fastlive news

मुंबई (महारास्ट्र) : उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने चिकित्सा क्षेत्र के शोधकर्ताओं से कैंसर से बचाव और उपचार के लिए नए समाधानों के साथ आगे आने को कहा है, वे सोमवार को टाटा मैमोरियल सेंटर मुंबई के स्नातक समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री चौधरी विद्यासागर राव और कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, उपराष्ट्रपति ने कहा कि शोधकर्ताओं को प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों का आयुर्वेद की तरह वैकल्पिक समाधान के तौर पर प्रयोग करना चाहिए, उन्होंने कहा कि हमें कम लागत वाली देसी प्रणालियों के प्रयोग से कैंसर के उपचार को और किफायती बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंसर देश में स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है और मौत के शीर्ष दस कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि कैंसर घातक बीमारी के साथ-साथ उपचार के लिहाज से बेहद खर्चीली बीमारी भी है, अगर कैंसर के कारणों और इसकी शुरूआत की पहचान कर ली जाए तो देश में इससे होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है, उपराष्ट्रपति ने चिकित्सकों और छात्रों से स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने का आग्रह किया, साफ-सुथरा न रहने के कारण एचपीवी जैसा संक्रमण फैलता है जो कि कैंसर के कारणों में से एक है, श्री नायडू ने सरकार, चिकित्सकों और मीडिया को कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में जागरुकता फैलाने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि लोगों को कैंसर के मौजूदा उपचारों के बारे में जानकारी देने की भी आवश्यकता है, उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोगों की समय-समय पर जांच से कैंसर के शुरूआती लक्षणों को पहचनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य जीवन प्रणाली और जंक फूड के बारे में युवाओं को जागरुक करने की आवश्यकता है, उपराष्ट्रपति ने कहा कि छात्र स्वस्थ्य जीवन प्रणाली अपनाएं इसके लिए उन्हें योग का अनिवार्य प्रशिक्षण देना चाहिए। योग समग्र प्रणाली है और इस बात के साक्ष्य हैं कि इससे गुणवत्तापूर्ण जीवन और खुशहाली सुनिश्चित होती है

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन