देश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में झारखण्ड नंबर वन

0
fastlive news

रांची : नई दिल्ली में नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य सुधारो में किए गये प्रयासों में झारखण्ड को नंबर वन स्थान दिया गया है, नई दिल्ली में नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत, सचिव प्रीति सुडान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर श्री जुनैद अहमद ने हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें झारखण्ड को नंबर वन स्थान दिया गया है, इस अवसर पर श्री अमिताभ कांत ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है, मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रैंकिंग में सुधार का श्रेय राज्य की जनता को दिया है, उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रैंकिंग के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में झारखण्ड नंबर वन है, हम झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, नीति आयोग की रैंकिंग में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यों को दशार्ता है, इसका श्रेय जाता है राज्य की जनता को जिनके विश्वास से ही ये मुमकिन हो पाया है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम ’स्वस्थ भारत स्वस्थ झारखण्ड’ का सपना पूरा करने में जुटे हैं, मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य सुधार के लिए कार्य कर रही समस्त टीम को भी बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने प्रयासों पर और जाेर देते हुए काम करना है, मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, पिछले तीन साल में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रभावी योजनों को लागू किया है जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई हैं, गरीब और पिछड़े इलाको की जनता के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, 108 एंबुलेंस सेवा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु नवजात शिशुओं को विशेष चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए विशेष नवजात देखभाल केंद्र की स्थापना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, कन्या भू्रण हत्या नियंत्रण कार्यक्रम, दुमका हजारीबाग एवं मेदनीनगर में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना जिनमें वर्ष 2018.19 से एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारंभ कर दी जाएगी, ऐसी अनेक योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news