
पटना : बिहार के दो राजनीतिक पार्टी के शीर्ष नेता रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एक मंच पर आए। जहां शीर्ष नेता शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल को राष्ट्रीय जनता दल में विलय करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि आज शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल को आरजेडी में विलय किया है यह निर्णय समय की मांग और जनता की मांग है। उन्होंने कहा कि वैसे तो बिहार और देश की विकास के लिए शरद यादव ने अपनी राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। और अभी भी वे बिहार और देश के लिए चिंता कर रहे है। उन्होंने कहा है शरद यादव लंबे समय से राजनीति करते रहे और सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए है।