
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे में अब ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए चादर, तकिया और कंबल देना फिर से आंरभ करने की पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके लिए रेलवे ने आगामी एक अप्रैल से यह सुविधा फिर से देना आरंभ करेगी। कहा जा रहा है कि आगामी पांच अप्रैल से यह सुविधा सभी ट्रेनों में उपलब्ध कराने का आदेश नॉर्दने रेलवे की ओर से जारी किया गया है। इस आदेश जारी करने के बाद आगामी 1 अप्रैल से यात्रियों को ट्रेनों में चादर, तकिया और कंबल ले जाने की दिक्कत नहीं होगी। मालूम रहे भारतीय रेलवे ने यात्रियों की यह सुविधा मार्च 2020 से बंद कर दिया था।