
नई दिल्ली : राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश के गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। देश के इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में कांग्रेस ने शामिल होने से इनकार कर दिया। कांग्रेस के वरीय नेताओं के अनुष्ठान में शामिल नहीं होने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना बयान दिया है। जिसमें ईरानी ने कहा है कि “कांग्रेस पार्टी का भगवान राम विरोधी चेहरा देश के सामने प्रस्तुत हो चुका है। ईरानी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में INDI गठबंधन ने बार-बार सनातन धर्म का अपमान किया है। यदि माना जाय तो कांग्रेस द्वारा देश के भव्य धार्मिक अनुष्ठान में निमंत्रण को अस्वीकार करना कांग्रेस को जुबानी प्रहार करने के लिए भाजपा को एक अस्त्र मिलने के समान है। ईरानी ने आगे कहा कि INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा भगवान राम लला के प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करना उनकी सनातन विरोधी सोच का पता चलता है।