
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में आज थोड़ी बढ़त देखी गई । आज के बाजार भाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के बाजार भाव में बढ़त रही । सेंसेक्स जहां 271 अंकों की बढ़त बनाते हुए 72657 . 71 अंक पर अपने कारोबार बंद कर संतोष करना पड़ा। जबकि निफ्टी 73 अंकों की बढ़त बनाकर 21618 . 70 अंक पर जाकर अपने कारोबार को बंद हुआ। इन दोनों के शेयरों में थोड़ा उतार-चढ़ाव का कारोबार रहा है । इस बीच मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल देखने को मिला है। साथ ही निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 17 अंक की गिरावट आई। जो 13,235.85 अंक पर जाकर कारोबार बंद हुआ।