
नई दिल्ली : हिट एंड रन कानून को लेकर ड्राइवरों की तीन दिवसीय हड़ताल सरकार के अश्वासन के बाद समाप्त करने की घोषणा की गई। मालूम हो कि देशभर के ड्राइवर पिछले 3 दिनों से अपने वाहनों को जहां के तहां ही खड़ी कर इस हड़ताल के समर्थन में वाहन चलाना बंद कर दिए हैं। इधर पूरे देश में ड्राइवर की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए विवादास्पद कानून लागू करने से पहले उनसे परामर्श किए जाने का अश्वासन दिया। इधर पिछले दिन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की।