
रायपुर : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी उत्तराखंड सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत सरकार ने यह घोषणा की है कि राम मंदिर प्रतिष्ठा के दिन पूरे राज्य में ड्राई डे मनाया जाएगा । इस दिन उत्तराखंड की सभी शराब एवं मांस की दुकान बंद रखकर भगवान श्री राम के प्रति आस्था और विश्वास को लेकर हवन पूजा पाठ करेगें। उत्तराखण्ड की ओर से यह कहा जा रहा हैकि के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उनके ननिहाल में खुशी का माहौल दिखे। जिसके कारण सरकार ने फैसला लेते हुए वहां रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में शराब एवं मांस की दुकान पूरे राज्य में बंद करने का ऐलान किया । इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है राम लला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ के किसान संघ की ओर से कई वाहनों में सब्जियों की खेप अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा । जिससे रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाखों श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप यह सब्जी काम आवे।