
नई दिल्ली : राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमो के पालन कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पीएम मोदी 11 दिनों तक नियमों का पालन करेगें। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पीएम मोदी ने स्वयं ट्रस्ट के जानकार लोगों से रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त किए हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी नियमों का पालन करते हुए 11 दिनों तक उपवास में रहेंगे और केवल फलों का ही सेवन करेंगे। इसके अलावा एक बात यह भी सामने आई है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमो का पालन करते हुए बिस्तर पर नहीं सोएंगे। कहा जा रहा है कि मोदी तीन रात सिर्फ कंबल बिछाकर सो सकते है। इस तरह पीएम मोदी प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले कठोर उपवास पर रहेंगे।