राम नवमी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
fastlive news

नई दिल्ली : रामनवमी के इस महापर्व के दौरान देशवासी पूरी तैयारी के साथ विधि विधान पूर्वक संपन्न कराने में जुटे हुए हैं । वहीं देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस रामनवमी त्योहार के दौरान देश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी शुभकामनाएं संदेश में देशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि रामनवमी के इस अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्री राम के अवतरण पर शुभ अवसर के सम्मान में आज जो इस रामनवमी के महापर्व को मनाया जा रहा है। इसको लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह त्यौहार हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की ओर अग्रसर करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए देश वासियों की खुशहाल जीवन की कामना की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने भी रामनवमी के इस महापर्व के दौरान देशवासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए हमें बधाई दी हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!