
दिल्ली : दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदियों द्वारा एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस हथियार से किए गए हमले में चार कैदियों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालंकि इस घटना को लेकर किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं दी हैं। लेकिन एक अधिकारी की माने तो तिहाड़ जेल की कारा संख्या 3 में बीते बुधवार को अलग-अलग गिरोह के कैदियों धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जो इस हमले के दौरान 4 कैदी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जेल अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। सू़त्रों से जो खबर सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि जेल में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए ही एक दूसरे गुट के कैदियों ने एक दूसरे पर हथियार से हमला किया है।