
नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में पूर्ण विराम लगने के बजाय धीरे धीरे बढता ही जा रहा है। जिस गति से कोरोना के मामले दिनोदिन बढ़ती जा रही है। इससे चिंता का विषय बन सकता है। कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो जानकारी दी है उसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 760 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की और से यह भी जानकारी सामने आई है कि पिछले 24 दिनों के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना को लेकर सरकार के द्वारा जो आंकड़ा दी गई उसमें यह कहा गया है कि देश में फिलहाल 4,423 सक्रिय कोरोना के मामले हैं। वहीं केंद्र की ओर से यह खुलासा किया कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 98.81 हैं।