
लखनऊ : यूपी में योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार जल्द ही हो सकता है। जिसको लेकर चर्चाएं भी खूब हो रहा है। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार किस दिन होगा उसका कोई अधिकारिक बयान अभी तक नही आया है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की माने तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही है। यह अश्वासन राजभर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया है। इतना ही नहीं यह भी खबर आ रही है कि यू पी की तरह बिहार में भी राजभर NDA गठबन्धन का हिस्सा होगा। जिसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा राजभर के साथ बिहार में दो बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगे। हालांकि भाजपा के योगी सरकार की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।