
अमरावती : एन डी ए गठबन्धन द्वारा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सरकार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। मालूम रहे कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में एन डी ए ने बहुमत हासिल किया । वहीं ओडिसा में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर सरकार बनाने की बहुमत हासिल किया है।। इस तरह इन दोनों ही राज्यों में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 12 जून को होना सुनिश्चित किया गया है। दोनों राज्यों के शपथ ग्रहण को लेकर जो समय सारणी सामने आई है उसमें यह कहा गया है कि 12 जून को 11:00 बजे चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में सीएम पद की शपथ लेंगे। उसी दिन 12 जून को उड़ीसा में शाम करीब 4:45 बजे भाजपा के विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे इन दोनों राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे । लेकिन उड़ीसा में सीएम के पद पर कौन शपथ ग्रहण लेंगे अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है।