
चंडीगढ़ : पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि शंभू खन्नौरी बॉर्डर से किसानों द्वारा किया जा रहा आंदोलन को हटाए जाने के बाद किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई है। इसी गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के किसान आंदोलन के नेता हाईकोर्ट में याचिका दायर की। एवं दायर याचिका में किसानों ने इस गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए रिहाई की मांग की। नेताओं के गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया। वहीं हाईकोर्ट ने जारी किए गए नोटिस में पंजाब के डीजीपी को सोमवार तक इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर जवाब मांगा है। मालूम हो कि पंजाब में किसान आंदोलन का मामला काफी दिनों से चली आ रही है। किसानों की मांग पूरी नहीं किए जाने को लेकर किसान आंदोलन के नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। मालूम हो कि इस किसान आंदोलन को लेकर राज्य के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाते आ रहे है।