
अमरावती : आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले से आज सुबह एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस सड़क दुर्घटना में कुल 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राज्य के कृष्णा जिले के क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव में एक ट्रैक्टर को ओवरटेक
करने के दौरान एक मिनी ट्रक कंटेनर लॉरी से टकरा गया। जो इस टक्कर के दौरान 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। तथा एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गया। इस घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और छानबीन में जुटी।