
तिरुवनंतपुरम : केरल के वायनाड में आज एक भीषण भूस्खलन की घटना घटी है । इस भूस्खलन की घटना में करीब 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की समाचार सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस भूस्खलन की घटना के कारण वहां अब तक 43 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। वहीं मृतकों की संख्या में बढ़ाने की भी अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि आज रात करीब 2:00 बजे केरल के वायनाड में भूस्खलन की पहली घटना घटना घटी है जहां कई लोगों के दबे होने के बाद करीब 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई थी। इसकेे बाद दोबारा करीब 4:10 बजे दुसरी भूस्खलन की घटना घटी। जो इस घटना में करीब 100 से ज्यादा लोगों की फंसे होने के बाद इसमें 43 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बचाव दल व्यापक स्तर पर भेजा गया है । जहां लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू चल रहा है।