
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज एक बार फिर 370 के मामले को लेकर विधायको के बीच हंगामा होने की खबर सामने आई है। सदन में 370 के बहाली प्रस्ताव पर जोरदार हंगामा होने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एआईपी के विधायक खुर्शीद शेख को सदन से खीचकर बाहार निकालकर स्थिति को नियत्रित किया गया। कहा जा रहा है कि आर्टिकल 370 के खिलाफ जम्मू कश्मीर सदन में लाए गए प्रस्ताव का भाजपा के विधायकों ने पुरजोर विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के विधायकों ने पीडीपी और सदन में स्पीकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताते हुए प्रदर्शन करने पर उतर आए।