
दिल्ली : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों की घोषणा अभी तक चुनाव आयोग की ओर से नहीं किया गया है। लेकिन कई सप्ताह पूर्व से ही राजनीतिक पार्टी के नेता विधानसभा क्षेत्रों में अपनी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर एड़ी चोटी एक किए हुए है। सूत्रों से जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि मंगलवार सात जनवरी को चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा के चुनावों के तारीखों की घोषणा की जा सकती है। लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। राजनीतिक पार्टिया अभी से ही अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर जोड तोड की राजनीति कर एक दूसरे को कडा टक्कर देने की पूरी तैयारी कर रही है। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी के ओर से राजनीतिक तापमान काफी बढ़ा हुआ दिख रहा हैं।