
पटना : बिहार में पिछले दो दिनों से राजनीतिक तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच सत्ता दल पार्टियों के विधायकों की बैठक भी लगातार जारी है । बिहार की राजधानी पटना में राजद नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने विधायको के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे हैं । इसी दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया को अपनी बात रखते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि जो काम दो दशकों में बिहार में नहीं हुआ है वह हमने कम समय में जनता को कर दिखाया है । चाहे वह काम नौकरी के क्षेत्र में हो, जाति गणना के क्षेत्र में हो, आरक्षण बढ़ाने के क्षेत्र में हो, इसके अलावा भी हमने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं । लेकिन सियासी हलचल को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार के भाजपा गठबन्धन में जाने और दोबारा सीएम बनने की बात पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अप्रत्यक्ष रूप से इतना तो जरूर कहा कि बिहार में अभी खेल होना तो बाकी है। इस सियासी उठा पटक में तेजस्वी यादव कौन सा खेला करेंगे यह तो स्पष्ट नहीं है। यादव के इस बयान से नीतीश कुमार को कोई बड़ी बात की ओर इंगित कर रहे हैं । अब देखना है तेजस्वी यादव के इस खेल होने की बाकी है वाली बात में कितनी दम है यह तो नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद ही देखा जा सकता है।