महिला आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार, आतंकी हमला नाकाम

0
fastlive news

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) : गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया, श्रीनगर में एक महिला आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किया गया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुनीर खान ने मीडिया को बताया कि महिला की पहचान सादिया अनवर शेख (18) के रूप में हुई है, वह पुणे से है, महिला को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ जारी है, खुफिया रिपोर्ट में पहले ही चेताया गया था कि एक गैर स्थानीय महिला आत्मघाती हमलावर श्रीनगर में दाखिल हुई है, इसे लेकर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस से पहले बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया, खान ने बताया कि हमें इनपुट मिला था कि एक महिला आत्मघाती हमलावर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने के लिए दाखिल हुई है, इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी, सूत्रों के मुताबिक दो साल पहले आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने लड़की के बारे में जानकारी जुटाई थी कि वह इस्लामिक स्टेट से जुड़ी हुई है, इस दौरान लड़की के पैरंट्स, एनजीओ और विशेषज्ञों के साथ मिलकर एटीएस ने लड़की की काउंसलिंग की थी। बाद में वह लापता हो गई थी।जैश व लश्कर के आत्मघाती दस्तों व महिला आत्मघाती को रोकने व पकड़ने के लिए विशेष दल बनाए गए हैं, सभी संवेदनशील इलाकों में क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को तैनात कर दिया गया है, वादी के सभी जिलों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों पर गश्त बढ़ा दी गई है, श्रीनगर में आने-जाने के सभी रास्तों पर विशेष नाके लगाए गए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news