
लखनऊः उत्तरप्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का घोषणा आज कर दिया है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच फरवरी को होना है। वहीं इस विधानसभा के चुनाव की गिनती आठ फरवरी को होना तय है। भारतीय जनता पार्टी ने चद्रभान पासवान को यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अपने पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं भाजपा द्वारा इस विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा किए जाने के बाद अन्य पार्टी के नेता भी अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रहे है।