
मुंबई : बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस में आज मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर यात्रियों से भरी ट्रेन में भगदड़ के कारण 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिनमें से दो लोगों की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक्सप्रेस के मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन में भगदड़ की स्थिति उस समय उत्पन्न हो गईं जब स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ने के लिए काफी भीड़ उमर पड़ी। इस दौरान भीड़ इतना बेकाबू हो गया कि वहां के प्रशासन भी उसे संभाल नहीं पाए । अभी कहा जा रहा है कि उक्त स्टेशन में यात्रियों के चढ़ने के दौरान यात्रियों के बीच धक्का मुक्की की भी स्थिति उत्पन्न हो गई । जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई और इस भगदड़ में बारह लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय रेल प्रशासन ने इस घटना में घायल सभी यात्रियों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन सभी का इलाज चल रहा है।