
लखनऊ : अयोध्या के राम मंदिर से एक चौकाने वाला खबर सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि भगवान श्री राम लला के गर्भ गृह के अंदर एक बंदर जा घुसा। जो हनुमान का प्रतीक इस बंदर को माना जा रहा है। इसलिए सोशल मीडिया में जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि राम लला के दर्शन करने के लिए स्वयं हनुमान पहुंचे। इसी सच्चाई को लेकर राम मंदिर सेवा ट्रस्ट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना की दावा करते हुए कहा है कि यह घटना कल की है। जो अयोध्या श्री राम मंदिर के गर्भ में कल एक बंदर घुस गया। और घुसने के बाद वह बंदर भगवान श्री राम लला की मूर्ति के पास गया और फिर वहां से चला गया। राम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर मंदिर में इस बंदर पर ध्यान को लेकर सुरक्षाकर्मियों को पुछने
पर सुरक्षा कर्मी ने ट्रस्ट को बताया कि हमे स्वयं हनुमान के रामलला के दर्शन करने का अनुभव हुआ। जो इस बात को राम मंदिर सेवा ट्रस्ट ने ट्विट कर जानकारी दी है।