
लखनऊ : हाथरस घटना को लेकर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी दौरा करने हाथरस और अलीगढ़ पहुंचे । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अलीगढ़ के पिलखना गांव के पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना । इसके बाद राहुल गांधी अलीगढ़ में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद हाथरस के घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने हादसे की जानकारी लेने के बाद ग्रीन पार्क के विभव नगर में इस घटना के पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल-चाल जाना । वहीं राहुल गांधी ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए उन परिवार के लोगों को उचित मुआवजा मिलने की बात कही । इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक शब्दों में इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही बताया है।