
लखनऊ : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है । इस बात की घोषणा उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को की है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव सीट को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जो समझौता हुआ है उसमें समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 11 सीट देने पर अपनी सहमति जताई है। इस बात की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि 11 सीटों पर कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। गठबंधन की घोषणा के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की इंडिया की टीम और पी डी ए की रणनीति के साथ अब इतिहास बदलने का दावा भी किया जा सकता है। अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस के बीच जो गठबंधन हुई है यह कितना सफल होता है यह तो आने वाले दिनों में ही देखने को मिलेगा।