
तिरुवनंतपुरम : केरल के वायनाड में भारी वर्षा के कारण पिछ्ले दिनों जो भीषण भूस्खलन की घटना घटी है। उसमें अबतक 308 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। वायनाड जिला प्रशासन की ओर से मरने वालों की आंकड़ा की जानकारी दी गई है उनमें 76 महिलाएं और 27 बच्चे की मौत अभी तक होने की पुष्टि की गई है। वहीं मौसम विभाग ने भी केरल में वर्षा को लेकर जो जानकारी दी है उनमें मौसम विभाग ने वायनाड जिले में शनिवार तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की बात कही है। भूस्खलन के प्रभावित जगहों में रेस्क्यू टीम द्वारा ढही इमारतों में फंसे लोगों को बचाने को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन काफी तेज कर दिए हैं।