
चंडीगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना दादरी सड़क मार्ग पर आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुईं हैं। घटना यह है कि कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना दादरी सड़क मार्ग पर सुबह एक निजी स्कूल के बस के चालक ने अपना संतुलन खो बैठा। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत होने की खबर आई है। वहीं इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के दौरान आस पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। जिससे कई बच्चों को बचा लिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलीस भी मौके पर पहुंची।