
लखनऊ : इंडिया गठबंधन को लेकर बीएसपी अध्यक्ष मायावती का एक बड़ा बयान सामने आया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने इंडिया गठबंधन में शामिल नही होने की बात कही है। उन्होनें आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर दो टूक शब्दों में कहा है कि बीएसपी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में लड़ने से बसपा को नुकसान होता है। उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन करने से दूसरी पार्टियों का वोट बसपा की तरफ नहीं आता है। जिससे बसपा को काफी नुकसान होता है । इसलिए उन्होनें अपने विचार को रखते हुए कहा कि वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल नहीं होंगी।