
भोपाल : मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कई दिन बाद राज्य में नए मंत्रिमंडल का विस्तार को लेकर सोमवार का समय निर्धारित किया गया है। इस खुशी के विषय की जानकारी स्वयं सीएम मोहन यादव ने रविवार को दी। सीएम मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद मध्य प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार की बात कही है जो सोमवार को 3:30 पर मध्य प्रदेश की राजपाट की कमान सीएम मोहन यादव ने अपने प्रदेश के विधायकों के हाथों में जिम्मेवारी देकर राज्य के सर्वांगीण विकास करने के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने अपने बातों को रखते हुए पत्रकारों को बताया कि नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को दोपहर 3:30 बजे किया जायगा। इसके आगे उन्होनें इतना तक कहा कि सोमवार को’डबल इंजन’ सरकार के हिस्से के रूप में मध्य प्रदेश के विकास की शपथ लेंगे।