
पटना : बिहार में सियासी हलचल थमने की बजाय और तेज होते जा रहा है। ज्यों ज्यों समय बिताते जा रहा हैं राजनीतिक गलियारों से तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किसी भी समय राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने का समाचार आ सकता है । ऐसे तो भाजपा और जदयू के बीच नए गठबन्धन की बात कही जा रही है । लेकिन अभी तक सीएम नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा की आधिकारिक घोषणा नहीं हूई है । कहा जा रहा है कि आज शाम तक सीएम नीतीश कुमार राजपाल को अपना इस्तीफा पत्र सौप सकते हैं। बिहार की राजनीति फिलहाल पटना तक ही सीमित नहीं है दिल्ली से लेकर पटना तक मीटिंग दर मीटिंग हो रही है। वहीं आरजेडी खेमे भी शांत बैठी हुई नहीं है । कहा जा रहा है कि आरजेडी विधायकों की अहम बैठक आज ही होने वाली है। यह बैठक राजद के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आवास पर होने की पूरी संभावना जताई गई है। राजद बैठक में निर्णय लेने के बाद ही आगे की रणनीति पर निर्णय लेगा।