
पटना : बिहार के डिहुरी गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भगवान राम लला के प्रतिष्ठा की आलोचना करते समय मंच गिर गया। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल्ला अंसारी की 51 वीं पुण्य तिथि के मौके पर डिहुरी गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जो कार्यक्रम के दौरान जब एक नेता द्वारा अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की आलोचना आरम्भ ही किया था कि उसी दौरान मंच गिर गया। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। कार्यक्रम के दौरान बिहार के पूर्व राजद सासंद अली अनवर अंसारी के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।