
श्रीनगर : लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जम्मूकश्मीर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा लश्कर ऐ तोएबा से जुड़े दोनों आतंकी को सोपोर से गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने दो ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान ओजीडब्ल्यू के लोगों ने अन्य दो सहयोगियों के भी होने की बात कही। उन ओजीडब्लू के लोगों के बताये गए निशान देहि पर पुलिस ने उनके और दो साथी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।