
रांची : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा हुई है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को सजा का ऐलान किया, लालू पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. मालूम हो की चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार गबन मामले में ये तीसरा मामला था, इससे पहले दो अन्य मामलों में भी लालू को सजा हो चुकी है.इस मामले में बहस दस जनवरी को पूरी हो गई थी और इस मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया था. बुधवार को हुई सुनवाई में लालू के अलावा कुल 56 में से 50 लोगों को इस मामले में दोषी करार दिया गया. वही निर्दोष करार दिया गया|