
पटना : बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार की रात एक कपड़ा व्यवसाय की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस हत्या के पीछे किसका हाथ है अभी तक तो इसकी जानकारी नहीं आई है लेकिन पुलिस इन हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की मदद लेकर आरोपियों को पहचान करने में जुटी हुई है । बताया जाता है कि सोमवार की रात डी एम आवास एस पी आवास के समीप कुछ अज्ञात अपराधी में गोपाल दास नामक कपड़ा व्यवसाई की गोली मार दी। कपड़ा व्यवसाय की गोली मारने के बाद उनकी मौत हो गई । घटना के संबंध में कपड़ा व्यवसाय गोपाल दास के भाई ने बताया कि उनका भाई गोपाल दास अपनी दुकान बंद कर सोमवार की रात को घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियो ने उन्हे गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है।