
नई दिल्ली : चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचने के पांचवें दिन दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजकर इसरो को एक नई जानकारी दी है। प्रज्ञान रोवर पर लगे पेलोड ने ये खोजकर जो जानकारी दी है
उसके मुताबिक साउथ पोल पर सल्फर मौजूद है। इतना ही नहीं इसके अलावा रोवर ने जो सबूत इसरो को जारी किया है उसमें ऑक्सीजन, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, सिलिकॉन और मैगनीज की भी मौजूदगी होने का पता चला। फिलहाल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के इस मिशन में हाइड्रोजन की खोज करने में जुटी हुई हैं। इस तरह चंद्रयान 3 इस मिशन में अगर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हाइड्रोजन की खोज कर लेता है तो इसरो के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाएगा। चांद पर सल्फर होने की जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सल्फर की मौजूदगी से चांद के फॉर्मेशन और इवोल्यूशन की जानकारी मिल सकती है। मालूम हो कि इसके पूर्व रोवर ने जो जानकारी भेजी थी उसमें चांद पर तापमान से जुड़ा ऑब्जरवेशन इसरो को दी थी। इस तरह चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद पर से सल्फर,ऑक्सीजन समेत 8 तत्व पाए जाने की जानकारी भेजी है।