कार्तिक पूर्णिमा के पावन बेला में स्वर्णरेखा नदी में हजारों लोगों ने लगाया डुबकी

0
fastlive news

रांची:  वर्ष के पावन महीना कार्तिक माह के इस पावन पूर्णिमा को स्वर्णरेखा नदी तट पर स्थित इक्कीसों महादेव चुटिया मंदिर के पास सैकड़ों लोगों ने डुबकी लगाकर पुण्य का भागी बने। वैसे तो इस पूर्णिमा को स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न जगहों में श्रद्धालूओं ने डुबकी लगाकर भगवान से सुख समृद्धि की कामना करते है। लेकिन इस बार भी स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न जगहों में थोड़ी कम श्रद्धालूओं की भीड़ रही। वहीं इस इक्कीसों महादेव चुटिया के पास कोरोना के कारण इस वर्ष बहुत ही कम श्रद्धालूओं को नदी में डुबकी लगाकर पुजा पाठ करते देखा गया। श्रद्धालूओं ने नदी में डुबकी लगाने के बाद भगवान भोलेनाथ की पुजा अर्चना कर नदी किनारें ही अपने अपने घरों से ले गए जलपान का ग्रहण किया। इसके बाद सभी श्रद्धालू अपने अपने घर जाने के लिए निकलें। उस क्षेत्र के लिए काफी चर्चित स्वर्णरेखा नदी दशकों पूर्व से अपनी पावन जल से लोगों के मन शुद्ध कर श्रद्धालूओं को सुख समृद्धि प्रदान कर रहा है। जिसके कारण ही आज भी वहां के आसपास के साथ साथ दूर दराज के लोगों को भी इस कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन को खीच को ले आता है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!