
रांची : झारखंड में 25 जनवरी को प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का शुभारम्भ होगा, इसकी शुरूआत दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड की मुड़ायम पंचायत से होगी, मौके पर इस पंचायत के बालीजोर गांव में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास शिरकत करेंगे, मुख्यमंत्री की पहल पर जिले के उपायुक्त ने इस गांव को गोद लिया है और यहां विकास के समेकित कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, इससे पहले कल इस योजना का शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव विनय चौबे और खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल बालीजोर पहुंचे, उन्होंने अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर दिषा-निर्देश दिये, जानकारी के मुताबिक कि पच्चीस जनवरी को ही मुख्यमंत्री दुमका के इंडोर स्टेडियम में विकास मेले का भी उद्घाटन करेंगे