
दुमका (झारखण्ड) : जरदाहा मोड़ के पास सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, सभी मृतक देवघर में आयोजित पंचायत सचिव की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए दुमका के विभिन्न इलाकों से निकले थे, जानकारी के अनुसार घने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार से आ रही जीप और ट्रक के बीच जरदाहा मोड़ के पास आमने सामने की टक्कर हो गई, इसमें जीप में सवार सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई, मृतकां में एक महिला भी शामिल है, एक जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है, प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के शवों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी