कैदियों के साथ तानाशाह रवैया अपनाते है जेलर-पप्पू सिंह

0
fastlive news

कतरास (धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के द्वारा कतरास बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कार्यकारी सदस्य पप्पू सिंह ने धनबाद जेल के जेलर अनिमेष चौधरी पर वहाँ बंद कैदियों के साथ तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। जिस कारण कैदियों के जीवन नारकीय हो गया हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद जेल में नए कैदियों का डाक लगता है जिसका रेट 2000 से लेकर 20000 तक होता है। यह डाक वार्ड इंचार्ज के द्वारा लगाया जाता है। वार्ड इंचार्ज के द्वारा कैदियों को टॉर्चर कर घर से पैसा मंगाने के लिए मजबूर किया जाता है। सरकार द्वारा विचाराधीन कैदियों के लिए मुफ्त टेलिफोनिक सुविधा दी गई है लेकिन वार्ड इंचार्ज के द्वारा पैसा लेकर कैदियों को कॉल कराया जाता है। उन्होंने कहा कि जेलर की मिली भगत से जेल के अंदर मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री होती है। उन्होंने कहा कि शनिवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के द्वारा जेलर के खिलाफ बाघमारा में प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया था जिसके बाद जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं को जेलर के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। पप्पू सिंह ने मुख्यमंत्री समेत तमाम वरीय से इस संदर्भ में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अनुराग बजरंगी, कपिल यादव, काली शर्मा, डम्पी मंडल, बजरंगी विश्वकर्मा, सूर्य देव मिश्रा, चंदन मालाकार, रितु मिश्रा वशिष्ठ मिश्रा, शंभूनाथ सिंह, विजय नोनिया आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news