
कतरास (बाघमारा) : पाठशाला ने बेरोज़गारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है।बेरोजगारों के बीच और इस तरह से सैकड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पाठशाला के संस्थापक देव कुमार वर्मा ने इस रक्षाबंधन के अवसर पर मिशन रोजी-रोटी के तहत अपना पहला दुकान जो कि किशोर भुइया और राजीव के द्वारा भटमुरना मोड में चलाया जाएगा उस का शुभारंभ करेंगी। इस दुकान में मुख्य रूप से चिकन का बिक्री होगी जो की होम डिलीवरी से लेकर शादी और अन्य आयोजनों में भी ऑर्डर लेकर दिया जाएगा l पाठशाला एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी गोविंद कुमार ने बताया कि पाठशाला आने वाले एक महीने के अंदर इस तरह के सौ रोजगार मुहैया कराएगी जिसमें सब्जी, बैंक सीएसपी, टेंट हाउस, मोटरसाइकिल वाशिंग दुकान, सब्जी का ठेला ,चौमिन की दुकान , अंडा का ठेला आदि माध्यम से कम निवेश में लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी ताकि वह स्वावलंबी बने और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह कर पाए l संस्थापक ने बताया कि इस तरह की मिशन रोजी-रोटी चलाने की प्रेरणा उन्हें मशहूर फिल्म अभिनेता सोनू सूद के द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों से मिली हैं।