
एजेंसी : बांग्लादेश में रविवार को होने वाले आम चुनावा को लेकर तैयारी कर ली गई है। रविवार 7 जनवरी को निष्पक्ष चुनाव को लेकर बांग्लादेश के चुनाव अधिकारियों ने देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सशस्त्र बलों को तैनात कर दिया है। चुनाव में सशस्त्र बलों को तैनात करने से प्रशासन को सहायता मिलेगा। इस चुनाव से यह भी कहा जा रहा है कि मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अनुपस्थिति से प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस बार भी जीत दर्ज करने की उम्मीद है। अगर हसीना इस बार जीतती है तो यह उसकी चौथी बार जीत दर्ज होगी।