
धनबाद : ठंड को देखते हुए समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने करमातांड ढोकरा पंचायत में कंबल और गर्म कपड़ा का वितरण किया। यह कंबल तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बी.के.रवि धनबाद की जरूरतमंदों के लिए भेजे थे।। वहीं 100 पीस गरम मोजा संस्था के सदस्य धीरज मित्तल ने दिए ।गरम हैंड ग्लव्स 50 पीस ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा दिया गया। मुकुंद बिहारी शर्मा एवं उनके धर्मपत्नी के सौजन्य से गरम वस्त्र दान दिए। इस संस्था की ओर से प्रतिदिन पीएमसीएच अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केयर एंड सार्व फाउंडेशन के सदस्य राबिन चटर्जी,नयन बिस्वास,अशोक बिस्वास,संदीप कुमार घोष,प्रणब दास,संतोष कुमार,बसंत कुमार दे,सुनील महतो और नील कमल खावास मौजूद थे।
