
एजेंसी : 95 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय फिलहाल कोरोना संक्रमित है। महारानी के संक्रमित होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य की कामना की है। वहीं विश्व के कई अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने भी महारानी के स्वस्थ्य होने की कामना की है। वे अभी विंडसर पैलेस से ही अगले कुछ दिनों तक सामान्य कामकाज करेंगी। महारानी खुद को 10 दिनों तक आइसोलेट रखेंगी। इस दौरान वे चिकित्सीय सेवाऐं लेती रहेगी और डॉक्टरों की सलाह का पूर्ण पालन करेंगी।