
नई दिल्ली : आईपीएल में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुमति पत्र जारी कर दिया है। वहीं 6 अप्रैल से होने वाले आईपीएल में अनुबंधित खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल गया है। लेकिन एक बात यह भी तैर कर सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों को क्रिकेट बोर्ड तुरंत आईपीएल के मैचों में शामिल होने की अनुमति नहीं देगा। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पांच अप्रैल तक पाकिस्तान में 3 टेस्ट, 3 वनडे और एक टी – 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग लेंगे। जिसके करण इन मैचों के बाद ही उन खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।