
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी युद्ध में यूक्रेन के बहुत सारे लोगों की जाने गई है। हलांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने देश में मरने वालों की संख्या 137 तक ही पुष्टि कर रहे है। बताया जाता है कि यूक्रेन में जो भी आम नागरिकों की जान गई है उसमें रूसी सैनिकों द्वारा किए गए मिसाइल हमले के कारण गई है। वैसे रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के खेरसॉन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इसके अलावा यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में रूसी सैनिकों के शहर में प्रवेश कर वहां के प्रशासनिक भवनों को भी अपने कब्जे में कर लिया है। रूसी सैनिकों द्वारा भवनों को कब्जा कर लिए जाने से वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वैसे यूक्रेन में अबतक जो आम नागरिकों की मौत हुई है उसे लेकर यूएन ने जो जानकारी दी है उसमें कहा गया है कि यूक्रेन में अबतक 227 आम नागरिकों की मौत हुई है।