
एजेंसी : यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते विवाद के बाद अमेरिका दोनो देशों पर कड़ी निगरानी रखी है। जिसके तहत अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने इस बात का दावा करते हुए कहा है कि रूस की लड़ाकू टैंक यूक्रेन की ओर बढ़ रहा है। वहीं अमेरिकी खुफिया विभाग ने यह भी कहा है कि रूसी टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ रहा है। खुफिया एजेंसी ने कहा है कि रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंक पर पेंट से जेड अक्षर बनाया गया है। जो यही टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ता दिख रहा है। खुफिया विभाग ने यह भी कहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के आदेश रूसी सेना को दे दी है। जो हमले के लिए अंतिम योजना भी बनाई जा रही है। अमेरिकी खुफिया विभाग की माने तो रूसी सेना सबसे पहले साइबर हमले करेगा। इसके बाद सेना मिसाइल और हवाई हमले करेगा। इन तीनों हमलों के बाद रूसी थल सेना यूक्रेन पर कब्जा करेगी।