सीरिया और तुर्की के बीच बढ़ सकता है तनाव

0
fastlive news

दमिश्क : सीरिया और तुर्की के बीच एक बार फिर से गतिरेध बढऩे की संभावना है. शनिवार को तुर्की ने सीरिया के अधिकार वाले कुर्दिश इलाके में अपना सैन्य अभियान प्ररंभ किया. इस अभियान पर सीरिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इसे तुर्की की नीतियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता है.एक मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जे वाले अफरीन से कुर्दिश लड़ाकों को खदेडऩे के लिए तुर्की की ओर से शुरू किए गए सैन्य अभियान में 18 नागरिकों की मौत हो गई. ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक तुर्की द्वारा सीरिया और तुर्की के बीच के सीमावर्ती क्षेत्रों से कुर्दिश लड़ाकों को खदेडऩे के लिए शनिवार को किए गए हवाई हमलों और रविवार को किए गए जमीनी हमलों में अफरीन और आसपास के गांवों में मौतें हुईं. कुर्दिश कार्यकतार्ओं का कहना है कि अफरीन में रविवार को तुर्की के हमलों में मारे गए 11 लोगों में छह बच्चे और महिलाएं शामिल हैं जबकि इसमें 16 लोग घायल हुए हैं. सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने रविवार को कहा कि अफरीन पर तुर्की के गुस्से को तुर्की की नीतियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता. तुर्की की ये नीतियां सीरिया में आतंकवाद और आतंकवादी समूहों को सहयोग देने के लिए सीरियाई संकट शुरू होने के पहले दिन से प्रभावी है. इधर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन ने रविवार को कहा कि अफरीन में सैन्य अभियान थोड़े समय में समाप्त हो जाएगा. उन्होंने इस सैन्य अभियान को राष्ट्रीय संघर्ष बताया|(एज.)

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन