
नई दिल्ली : आईपीएल संचालन परिषद ने इसके साथ ही मैचों के समय में बदलाव करने का भी फैसला किया है, जो इससे पहले दोपहर बाद चार बजे और रात आठ बजे से शुरू होते थे, आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, प्रसारकों ने मैचों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था और आईपीएल संचालन परिषद ने सैद्वांतिक तौर पर इसे स्वीकार कर लिया है, उन्होंने कहा, अब आठ बजे वाले मैचों का सीधा प्रसारण सात बजे से, जबकि चार बजे वाले मैचों का शाम पांच बजकर 30 मिनट से होगा। आईपीएल की 27 और 28 जनवरी को नीलामी होगी, जिसमें 360 भारतीयों सहित 578 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। अभी तक के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा तीन बार यह ट्रॉफी जीती है, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो-दो बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है